{"_id":"66f1ede124070091c80c6164","slug":"suspicious-death-of-young-man-family-members-expressed-suspicion-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-121756-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया संदेह
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा जनपद के थाना चरखा गांव हौदहा में लकड़ी कटान करने वाले 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी भलेवां निवासी सत्य प्रकाश का पुत्र अनिल लकड़ी कटाई का कार्य करता था। 30 सितंबर को कंधई गांव निवासी ठेकेदार लवकुश अपने साथ बांदा जनपद के हौदहा गांव लकड़ी कटान के लिए ले गया था। युवक की रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ठेकेदार शव को देर रात परिजनों को सौंपकर चला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में युृवक के ससुर बिहारी लाल ने बताया कि उसका दामाद ठेकेदार के साथ लकड़ी कटान के लिए गया था। ठेकेदार का कहना है कि वह बाइक से घर आ रहा था, तभी पेड़ से टकराकर उसकी मौत हुई है। घर वालों ने इस पर संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)