फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sukarna and Sneha jointly secure the top spot in the poster competition.

Fatehpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में सुकर्णा-स्नेहा संयुक्त रूप से अव्वल

Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sukarna and Sneha jointly secure the top spot in the poster competition.
फोटो-50-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
फतेहपुर। डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रोफेसर शकुंतला और प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने ओजोन दिवस के महत्व, उपयोगिता और वर्ष 2026 की थीम ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक प्रयास पर पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. अनुष्का छौंकर, डॉ. प्रगति द्विवेदी और आनंदनाथ ने किया।
विज्ञापन

बीएससी द्वितीय वर्ष की सुकर्णा पटेल और स्नेहा सिंह संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रसिद्धि श्रीवास्तव और बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की सोमिता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण पर आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की। इसका निर्देशन रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मधुलिका श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. अमित कुमार तिवारी, बृजेश कुमार पाल, डॉ. शिखा समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो-50-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद

फोटो-50-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed