{"_id":"5eb2aa4f8ebc3e906a21926b","slug":"sucide-fatehpur-news-knp558703650","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपशब्दों से आहत जनरेटर मैकेनिक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपशब्दों से आहत जनरेटर मैकेनिक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
दरवाजे पर बदहवास बैठी मृतक अभिलाष की पत्नी- बीच में मैक्सी पहने
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रोडवेज बसअड्डे के पीछे न्यू कालोनी ज्वालागंज निवासी जनरेटर मैकेनिक अभिलाष वर्मा(45) ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। उनका किसी बात पर सोमवार को परिजनों से विवाद हुआ था। शोर-शराबा सुन पड़ोसी ने टोकाटाकी की तो अभिलाष का पड़ोसी से विवाद हो गया।
कुछ देर बाद पड़ोसी अभिलाष के घर इलाके के 20-25 लोगों को लेकर पहुंचा और बाहर निकलने के लिए ललकारा। आरोप है कि बाहर न निकलने पर आरोपी अपशब्द कहते हुए चले गए। इसे अभिलाष ने बेइज्जती मानते हुए मंगलवार को शराब पी और अभद्रता करने वालों को कोसा। परिजनों ने मना करने पर उनसे नाराज हो गया। परिजनों ने बताया इसी तनाव में बुधवार को अभिलाष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया अभिलाष को पीटने की धमकी दी गई थी। मैकेनिक की बेहतर काम को लेकर अच्छी छवि थी। आर्थिक हालात भी ठीक है। उसके साथ ही घर में शिक्षिका सास भी रहती हैं। पत्नी अमिता का हाल बेहाल हो गया। बड़ा बेटा रोहित और छोटा बेटा मोहित व एक बेटी शिवानी हैं। मोहित को आंखों से दिखाई नहीं देता है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूछताछ होगी।