{"_id":"5e860ab98ebc3e6faa49ef56","slug":"sucide-fatehpur-news-knp553419787","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक ने लगा ली फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक ने लगा ली फांसी, मौत
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। कंजरनडेरा बेहटा गांव में बुधवार रात एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी राजबहादुर के बेटे छोटे (26) की शादी दो साल पहले कंजरनडेरा बेहटा गांव की रीनू से हुई थी। इन दिनों पत्नी मायके में है। एक महीने से छोटे ससुराल में रह रहा था। बुधवार रात छोटे ने घर के भीतर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिवार ने फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। मौत हो चुकी थी।
प्रधान के पति वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि अभी तक युवक के परिवार से कोई नहीं आया है। प्रधान पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।