{"_id":"60845baf8ebc3ec36c7a8358","slug":"sucide-fatehpur-news-fatehpur-news-knp625224066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझिल गांव में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझिल गांव में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मौत
विज्ञापन
खागा। मार्च 2020 में शादी करके मझिल गांव आई एक विवाहिता का शव शुक्रवार शाम घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने पति पर दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के काही गांव की रहने वाली सविता देवी (24) की शादी मार्च 2020 में मझिल गांव निवासी रामकुमार मौर्य के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम सविता के पिता शिवकुमार को पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो गई है तो वह परिजनों सहित मझिल गांव आए।
यहां उसकी बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शनिवार की सुबह शिवकुमार ने इसकी सूचना मझिल गांव चौकी में दी। चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शिवकुमार ने पति रामकुमार पर आरोप लगाया कि उसने दहेज के लिए बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह ने बताया कि रामकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।