फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Substation overloaded; 13,000 consumers across 150 villages affected.

Fatehpur News: उपकेंद्र ओवरलोड, 150 गांवों के 13000 उपभोक्ता परेशान

Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Substation overloaded; 13,000 consumers across 150 villages affected.
असोथर। विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित बिजली कटौती से 150 गांवों के 13 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि 18 घंटे के सापेक्ष महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। वह भी बार-बार ट्रिपिंग और कटौती के कारण बाधित रहती है। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र से घरवासीपुर, थरियांव, असोथर, गाजीपुर, जरौली, नरैनी, टीकर, सरांय कधिया, बेसडी, जमलामऊ, बेरुई, सरकंडी, गेडुरी, कौंडर, अंदीपुर, बौंडर सहित करीब 150 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि 12-12 घंटे की लगातार बिजली कटौती हो रही है। इसके बाद भी केवल चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिलती है। इस दौरान कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम कभी रोस्टिंग, तो कभी 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, तो कभी अन्य तकनीकी कारण बताकर आपूर्ति बाधित कर देता है। कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजीव सिंह, संतोष, गोलू मौर्य, सुनील मौर्य, जीवन लाल चौधरी, रामकरन यादव, सरवन यादव, गौरे सिंह आदि ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि 33 केवी लाइन पर ओवरलोड के कारण बार-बार ब्रेकडाउन हो रहा है। इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed