{"_id":"6a36d88695c08e6f30083426","slug":"students-will-be-able-to-purchase-ncert-and-secondary-education-board-books-online-fatehpur-news-c-12-lko1103-1562844-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छात्र ऑनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छात्र ऑनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड की किताबें
विज्ञापन
फतेहपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी और माध्यमिक शिक्षा परिषद की निर्धारित पाठ्यपुस्तकें अब छात्र ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत छात्रों को पुस्तकों की खरीद पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पाठ्यपुस्तकों को घर बैठे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तक सेट खरीदने की सुविधा दी गई है। खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन पुस्तक व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराएं। विद्यालयों के सूचना पट्ट, व्हाट्सएप समूह और वेबसाइट ग्रुप के माध्यम से भी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के समय और अभिभावक बैठकों में भी पुस्तक उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी ताकि कोई भी छात्र पाठ्यपुस्तकों से वंचित न रहे।