फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student drowned

छात्र की डूबने से मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Student drowned
घर के बाहर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ललौली थानाक्षेत्र से साथियों संग चित्रकूट धाम स्नान को गए शुभम शिवहरे की रविवार रात डूबने से मौत हो गई। साथियों की खबर पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वे शव को लेकर सोमवार सुबह घर पहुंचे। परिजनों में घटना से कोहराम मचा है।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा गांधीनगर मोहल्ला निवासी शुभम शिवहरे (21) पुत्र ओमबाबू शिवहरे की रविवार रात डूबने से मौत हो गई। शुभम ने इस साल बीए की परीक्षा पास की थी। उसके पिता लकवा पीड़ित है। परिवार का भरण पोषण शुभम खुद फुटवियर की दुकान संभाल कर करता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया रविवार की शाम गांव के ही शुभम तिवारी, रितेश चंदेल, राहुल तिवारी के साथ चित्रकूट स्नान करने गया था। सारे लोग रात को आरोग्य धाम पहुंचे थे। जहां पर नहाते समय अचानक शुभम शिवहरे गहराई में चला गया।  कुछ देर बाद शव पानी में उतराता दिखा। साथियों ने किसी तरह बाहर उसे निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चित्रकूट में ही रहने वाली शुभम की नानी शकुंतला पहुंची। शव को लेकर सुबह घर लौटे। नानी ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को तहरीर दी। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फिर भी परिजनों को शक है जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed