फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student crushed to death due to falling of mud wall

Fatehpur News: कच्ची दीवार गिरने से छात्रा की दबकर मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Student crushed to death due to falling of mud wall
हुसैनगंज। क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव में सीलन भरी कच्ची दीवार गिरने से छात्रा उसकी चपेट में आ गई। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से घर में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के दौरान छात्रा दीवार के नजदीक आराम कर रही थी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मिश्रामऊ गांव के सुखलाल दिवाकर की पुत्री मंजू देवी (22) इंटर पास करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रही थी और फतेहपुर शहर में कोचिंग पढ़ने जाती थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह कोचिंग पढ़ कर घर लौटी। इसके बाद गांव में जानवरों के लिए बने दूसरे घर में गई और बकरियों को चारा दिया। चारा देने के बाद वह छप्पर के नीचे लेट कर आराम करने लगी। इसी दौरान बगल में खड़ी कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी। वह मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मंजू ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि दीवार के पीछे से एक नाला निकला है। इससे दीवार में भी सीलन भर गई थी। सूचना पर नायब तहसीलदार सदर सुशील कुमार और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मौत से घर में सभी लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका का एक बड़ा भाई इंद्रजीत है और एक बड़ी बहन आरती है, जिसकी शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed