फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Strings approach to compensation to farmers-laxmikant vajpai

किसानों को मुआवजा देने में हीलाहवाली- लक्ष्मीकांत बाजपेई

Sun, 03 May 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Strings approach to compensation to farmers-laxmikant vajpai

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा देने में सपा सरकार पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। कहा कि वह किसानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश में दौरा कर रहे हैं। सूबे की सरकार किसानों को आर्थिक मदद करने में हीलाहवाली बरत रही है।

विज्ञापन

रविवार को पार्टी पदाधिकारी के पक्का तालाब स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह अभी थरियांव स्थित एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके आए हैं। केंद्र में किसान का गेहूं तौला नहीं जा रहा है। कहा कि यदि गेहूं में 50 फीसदी चमक न हो, 15 फीसदी नमी हो, दस फीसदी गेहूं टूटा व सिकुड़ा हो फिर भी किसान को समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल ही खरीदा जाएगा। कहा कि किसान आर्थिक मदद न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। जबकि प्रदेश के एकाउंटेंट जनरल की माने तो केंद्र सरकार का करीब नौ सौ करोड़ रुपया प्रदेश सरकार के खाते में डंप है। एक सवाल के जवाब में कहा कि जिलों की स्थिति को देखकर लग रहा है कि जिलाधिकारी प्रदेश सरकार के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारियों को किसानों को लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

 पार्टी के प्रति अल्पसंख्यकों की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब तक यूपी में तीन लाख 70 हजार अल्पसंख्यक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ मेट्रो का सपना दिखा रही है। जबकि सपा सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, सदर विधायक विक्रम सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, पंकज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में होड़
फतेहपुर। पत्रकारों से वार्ता के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जब पहुंचे तो उनके साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक तरफ से कमरे में प्रवेश करने लगे, इस पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता अपनी फोटो प्रदेश अध्यक्ष के साथ खिंचवाने के लिए होड़ सी लग गई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष को सख्त रुख अपनाना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह तक कह डाला कि अव्यवस्था न फैलाएं। बेहतर होगा कि कार्यकर्ता बाहर निकल जाएं।


किसान हित के लिए भाजपा संवेदनशील
लेखपाल इमानदारी से काम करें तो किसान को राहत मिलेगी
दतौली में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
बहुआ(फतेहपुर)। भाजपा के किसान महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने किसानों के आंसू पोंछते हुए कहा कि शासन प्रशासन की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल यदि इमानदारी से काम कर दें तो किसान को राहत मिलेगी। असमय बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा केंद्र सरकार दे रही है। किसानों की मदद के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार खड़ी है।
भाजपा की ओर से अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बांदा सागर रोड स्थित यमुना तटवर्ती गांव दतौली के जनता इंटर कालेज में किसान महापंचायत हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषक आपदा की धनराशि दो गुनी कर दी है। नौ सौ करोड़ रुपया यूपी के लिए दिया गया है। इसमें अस्सी फीसदी चेकें किसानों को वितरित नहीं हुई है। लेखपाल यदि इमानदारी से काम कर दें तो किसान को राहत मिलेगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर किसान प्रदेश अध्यक्ष के आने का इंतजार करने लगे। दोपहर दो बजे के बाद प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश दुबे, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, करन सिंह पटेल, राजेंद्र पटेल, अरविंद बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, राम प्रताप सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।


इंसेट
टीसी में ग्रामीणों ने खोली पुलिस की कार्यशैली की पोल
हंसवा। बीते शुक्रवार को हंसवा ब्लाक के टीसी गांव में किसान कल्लू मौर्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रदेश अध्यक्ष टीसी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले। ग्रामीण विशंभर नाथ मिश्र, राजा मिश्र, शिवम, रामसूरत मौर्या ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत को बताया कि पुलिस की कार्यशैली निराशा जनक है। चार घंटे तक कल्लू मौर्या का शव लटकता रहा। पत्नी शकुंतला ने कहा कि पुलिस उत्पीड़न कर रही है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सदर विधायक विक्रम सिंह को मृतक के बेटे राजू के पालन पोषण एवं आर्थिक मदद करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed