फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Strike of banks, 25 million transactions affected

बैंकों की हड़ताल, 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 30 May 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Wed, 30 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Strike of banks, 25 million transactions affected
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और भ्रमण कर बैंक बंद करवाई। बैंक गेट के बाहर आज बैंक बंद है लिखा हुआ देख उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आंचलिक सचिव ह्रदयेश जायसवाल के नेतृत्व में कर्मचारी बैंक आफ बड़ौदा आईटीआई रोड में एकत्र हुए। यहां से बैंक कर्मी नारेबाजी करते हुए पटेलनगर, पत्थरकटा चौराहा होते हुए स्टेट बैंक शाखा पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने आईबीए की नीतियों का विरोध किया। आंचलिक सचिव ने आईबीए को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन की हड़ताल सिर्फ सांकेतिक है। भविष्य में यदि कर्मचारी हितों की अनदेखी इसी तरह होती रही तो चेतावनी आंदोलन का स्वरूप ले लेगी। आंदोलन में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि के कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आदित्य श्रीवास्तव, आशीष साहू, आदर्श सिंह, अरुण पाल, मिताली सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, आरपी सिंह, जितेंद्र कुमार, मुन्नालाल, रमाकांत, मानस मिश्रा आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed