फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stone pelting, attack with sharp weapon on stopping tractor trolley filled with soil

Fatehpur News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने पर पथराव, धारदार हथियार से हमला

Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, attack with sharp weapon on stopping tractor trolley filled with soil
बिंदकी। घर के सामने से मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकालने से मना करने पर बवाल हो गया। प्रधान और उसके समर्थकों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार से परिवार पर हमला किया। पथराव कर कार में तोड़फोड़ की। एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव में रविवार की शाम को हुई। घर के सामने से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली निकलने पर आदित्य सिंह ने विरोध किया। चालकों को गांव के दूसरे रास्ते से वाहन ले जाने के लिए कहा। त्योहार पर बच्चों के गली में खेलने की वजह से हादसे की आंशका जताई। आरोप है कि अवध खनन करके प्रधान ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी निकलवा रहा है। आदित्य के विरोध पर प्रधान समर्थकों संग लाठी-डंडों, धारदार हथियार लेकर पहुंचा। पथराव कर आदित्य सिंह के घर में हमला किया।
विज्ञापन

हमले में आदित्य सिंह, उदित प्रताप, धर्मवीर, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने उदित प्रताप सिंह की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान राजेंद्र प्रताप शर्मा, सुभाष, डैनी, घसोनी, मेवा, रामप्रसाद, शिवबाबू, मोनू, रमेश और 20 अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, गाली गलौज समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed