{"_id":"60b28a8b8ebc3e59603fce38","slug":"stepfather-raped-13-year-old-daughter-in-fatehpur-sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : फतेहपुर सीकरी में सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : फतेहपुर सीकरी में सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म
Sun, 30 May 2021 12:10 AM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर सीकरी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर सीकरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 12:10 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक एक मोहल्ला का एक व्यक्ति करीब डेढ़ वर्ष पहले आगरा की एक महिला से तीसरी शादी की थी। महिला अपने साथ तीन बच्चे एक लड़की एवं दो लड़के लेकर आई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप सौतेले पिता पर है। पड़ोसियों की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक मोहल्ला का एक व्यक्ति करीब डेढ़ वर्ष पहले आगरा की एक महिला से तीसरी शादी की थी। महिला अपने साथ तीन बच्चे एक लड़की एवं दो लड़के लेकर आई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला चर्मरोग से पीड़ित हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने लगा। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर किशोरी ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पड़ोसियों के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इस पर पड़ोसियों ने शनिवार की सुबह इसकी शिकायत थाने में कर दी। जिस पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील तोमर ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन