फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Station House Officer suspended for negligence in Sarkandi riot

Fatehpur News: सरकंडी बवाल में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष निलंबित

Fri, 19 Dec 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer suspended for negligence in Sarkandi riot
फोटो-34-निलंबित थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी। सोशल मीडिया
फतेहपुर। सरकंडी बवाल में पुलिस की ओर से लापरवाही बरते जाने पर बृहस्पतिवार को एसपी अनूप कुमार सिंह ने असोथर थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को निलंबित किया है। पुलिस की ओर से बवाल की आशंका के बावजूद भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। यह बड़ी चूक मानी जा रही है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बुधवार को प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष भिड़े थे। पुलिस की कार्यशैली मामले को लेकर लचर दिखाई दी। पुलिस बवाल में कई लोगों के घायल होने के बाद पहुंची थी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस एक पक्ष से प्रभावित नजर आई। पुलिस की ओर से प्राथमिकी भी मामूली धाराओं में दर्ज की गई। एसपी ने बवाल की जांच के एएसपी महेंद्र पाल सिंह को निर्देश दिए थे। जांच में थानाध्यक्ष की चूक मानी गई। एसपी ने शाम को थानाध्यक्ष को निलंबित किया। जहानाबाद में तैनात रहे धीरेंद्र ठाकुर को असोथर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी पीआरओ मनीष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जहानाबाद बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलाष तिवारी पूर्व में कौशाम्बी जिले में अझुवा चौकी इंचार्ज थे। करीब पांच साल पहले एसटीएफ प्रयागराज ने पशु तस्करों पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई में पुलिस कर्मियों पर जांच बैठी थी। जांच में कौशाम्बी और जिले के 30 से अधिक पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाई गई थी। इसमें अभिलाष समेत कई पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था।

फोटो-34-निलंबित थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी। सोशल मीडिया

फोटो-34-निलंबित थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed