{"_id":"3722f6fd4f5d7190ffec052b7ec70aad","slug":"state-general-secretary-vinod-welcomed-by-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश महामंत्री विनोद का व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश महामंत्री विनोद का व्यापारियों ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने बुधवार को पीलूतले चौराहे में प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष राधेश्याम हयारण ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विनोद गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर एसोसिएशन की जिला इकाई को बल मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि व प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर किसी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन और व्यापारियों के सहयोग से जो प्रदेश का दायित्व मिला है, उसको ईमानदारी के साथ निर्वाहन किया जाएगा। व्यापारियों के अधिकार की लड़ाई संगठन के माध्यम से लड़ी जाएगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर रमेश द्विवेदी, ओमप्रकाश साहू, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्त, दिलीप मोदनवाल, मनोज सोनी, गुड्डू मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, आशीष अग्रहरि, कमलेश गुप्त, गिरजाशंकर सोनी, मोहम्मद यूनुस, रामस्वरूप गुप्त, अरुण जायसवाल, सत्येंद्र अग्रहरि और शैलेंद्र शरन सिंपल आदि रहे।
विज्ञापन