फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Standing truck collided with car, one killed

Fatehpur News: खड़े ट्रक कार टकराई, एक की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Standing truck collided with car, one killed
फतेहपुर। बिहार से दिल्ली जा रहे कार सवार हाईवे पर गलत तरीके से खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में कार सवार मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली साउथ एक्स डिफेंस कालोनी प्रथम तल निवासी नितिन कुमार सोलर कंपनी में नौकरी करते हैं। वह बिहार किसी काम से गए थे। वहां उनका साथी मुकेश ठेकेदारी करता है। बिहार के औरंगाबाद में साथी से मुलाकात कर दिल्ली लौटने लगे। मुकेश ने नितिन के साथ अपने मजदूर अविनाश प्रजापति (23 ) को दिल्ली भेजा था। अविनाश बिहार प्रांत कैमूर जिला चयनपुर थाने के सिरबी गांव निवासी था। दिल्ली जाते समय कार सवार सदर कोतवाली हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास रविवार को पहुंचे। गलत तरीके से हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में नितिन और अविनाश घायल हुए।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अविनाश की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में अविनाश को भर्ती कराया गया। वहां इलाज दौरान अविनाश की मौत हो गई। नितिन ने साथी ठेकेदार मुकेश को सूचना दी। ठेकेदार की सूचना पर बिहार से मृतक के परिजन कानपुर पहुंचे। कानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के नितिन ने जिला अस्पताल की हादसा सेवाओं को देखकर नकारा बताया। बोले कि अविनाश की हालत काफी गंभीर थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अविनाश का बिना उपचार किए ही कह दिया कि बचने लायक नहीं है। इससे उनका मनोबल टूट गया। बिना इलाज के कानपुर रेफर कर दिया। इस तरह के जिला अस्पताल का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हाईवे पर ट्रक एक लेन पर नहीं चलते हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर ट्रक बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इसी वजह से उनके साथ हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed