फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   standing tanker, one dies

खड़े टैंकर में बारातियों की वैन घुसी, एक की मौत

Wed, 10 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Wed, 10 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
standing tanker, one dies
थाने में खड़ी बारातियों की क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : अमर उजाला

औंग (फतेहपुर)। औंग थाना क्षेत्र हाईवे पर सोमवार देर रात लगभग दो बजे खड़े टैंकर में पीछे से तेजरफ्तार वैन जा भिड़ी। वैन में बाराती थे। एक की मौत हो गई। छह गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया गया।

विज्ञापन


कानपुर नगर नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बंदू की आठ मई को बारात कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव गई थी। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात गांव के ही महेश यादव (35) पुत्र राधेलाल, अजय कुमार पुत्र बाबूलाल यादव, विकास उर्फ छोटू पुत्र रामकिशोर, मोहित उर्फ मोनू पुत्र रामकिशोर, जितेंद्र यादव पुत्र राम प्रसाद, उमेश पुत्र बाबूलाल यादव, संदीप पुत्र कैलाशनाथ, लल्लू पुत्र रमेश वैन से गांव लौट रहे थे। औंग थाने के कस्बा हाईवे पर वैन खड़े टैंकर से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुन पहुंचे राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। वैन चालक को झपकी आ गई होगी। गोपालगंज पीएचसी में महेश को मृत घोषित कर दिया गया। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।  
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed