फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SSI of Khakhreru police station injured in collision between bikes

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में खखरेरू थाने के एसएसआई घायल

Tue, 08 Oct 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
SSI of Khakhreru police station injured in collision between bikes
फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र के पनिया तिराहा पर सोमवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में खखरेरू थाने में तैनात एसएसआई सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों हाथ व पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी पीएसी में रिक्रूटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह थाने से सुबह सात बजे पीएसी लाइन जा रहे थे। पनिया बाबा नहर मोड़ पर सामने से खखरेरू निवासी दिनेश पासवान बाइक से पहुंचे। बाइकों की तेज रफ्तार के कारण हादसा हो गया। बाइक सवार दिनेश भी घायल हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने कानपुर रेफर किया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों निवासी अमन व अमित बाइक से किशनपुर जा रहे थे। नरैनी के पास बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। उधर, राधानगर क्षेत्र के तपस्वी नगर निवासी अकरम की पत्नी गुलशन बानो को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गईं। राधानगर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी कैलाश साथी बुद्दा के साथ ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। लक्ष्मनपुर नहर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुद्दा को कानपुर रेफर किया गया। जहानाबाद क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी नितिन व कानपुर नगर के थाना नरवल गांव गुरयानी निवासी सूरज मलवां चक्कीनाका पुल पर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हुए। खखरेरू क्षेत्र के हरचनपुर गांव निवासी गुफरान बाइक से जा रहे थे। गांव के पास मवेशी से बाइक सवार टकराने से घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed