{"_id":"670441971108482d04045af8","slug":"ssi-of-khakhreru-police-station-injured-in-collision-between-bikes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122524-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवरात किए पार
विज्ञापन
बिंदकी। रोडवेज बस में सवार महिला के बैग से शातिरों ने जेवरात पार कर दिए। शक होने पर महिला ने बैग चेक किया। जेवर न मिलने पर बस से उतरकर हंगामा काटने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को शांत किया।
मलवां थाने के धमिना गांव निवासी राकेश की पत्नी पूजा दो बेटियों सौम्या व तनिष्का के साथ कानपुर रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने कानपुर के लिए जोनिहा चौराहे से बस पकड़ी थी। रास्ते में कुछ युवक बस में रखे बैग के पास खड़े थे। वह बिंदकी आने से पहले उतर गए। महिला ने शक होने पर बैग चेक किया। बैग के अंदर डिब्बे से सोने का एक हार व सोने के दो बाले गायब देखकर महिला ने शोर मचाया। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे पर बेटियों के साथ बस से उतर गईं और रोने लगीं। पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।