फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

केपीएल-3 टूर्नामेंट का ताज लखनऊ के धुरधंरों के सिर

Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
sports
किशनपुर (फतेहपुर)। नगर पंचायत किशनपुर के नागा बाबा मैदान में एक जनवरी से शुरू किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला गया। यह खिताबी मैच गाजीपुर और लखनऊ डीएसडी टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने गाजीपुर को हराकर सीजन-3 की ट्राफी अपने नाम कर लिया। आयोजित समिति की ओर से विजेता टीम को एक लाख रुपये की धनराशि और गाजीपुर को 31 हजार रुपये की धनराशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गाजीपुर के प्रारंभिक जोड़ी हेमंत व सोनू ने मिलकर 60 रनों की साझेदारी की। सोनू के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज बल्लू बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद गाजीपुर की ओर से सुनील व दीपक ने क्रमश: 44 व 22 रन बनाकर गाजीपुर की स्थिति मजबूत कर दी।
विज्ञापन

20 ओवर के फाइनल मैच में 18 ओवर खेलकर गाजीपुर की टीम 152 रन बनाकर आउट हो गई। 153 रन बनाने उतरी लखनऊ डीएसडी के सलामी बल्लेबाज शहनवाज व दीपू गेल ने अच्छी शुरूआत करते हुए 60 व 30 रन बनाए। शहनवाज के आउट होने के बाद महेश यादव ने 40 रनों की पारी खेलकर लखनऊ की स्थिति को मजबूत किया। लखनऊ ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति की ओर से मैन आफ द मैच शहनवाज को दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गाजीपुर के अनिल को मिला। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को एक लाख रुपये और उप विजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर समिति ओर से अरविंद मिश्रा, पम्मू मिश्रा, उत्तम सिंह, धनंजय सिंह, ओमकर सिंह, मयंक मिश्रा, रज्जू सिंह, अनिल निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed