{"_id":"600884928ebc3e2f2679d788","slug":"sports-fatehpur-news-knp6071838194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ने फरीदाबाद को 143 रन से दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई ने फरीदाबाद को 143 रन से दी पटखनी
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बे के नागा बाबा मैदान में हो रहे किशनपुर प्रीमियर लीग के 20वें दिन महाराष्ट्र की मुंबई और हरियाणा राज्य की फरीदाबाद टीम के बीच मुकाबला हुआ। मैच में मुंबई ने फरीदाबाद को 143 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
प्रारंभिक बल्लेबाज अंकित व सादिक ने 38 रन जोड़े। सादिक ने 24 व अंकित ने 14 रन बनाए। इसके बाद मुकुल ने 65 व विराट ने 22 रन बनाए। मुंबई ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए।
जवाब देने उतरी फरीदाबाद टीम 14 ओवरों में 130 रन ही बना सकी और 143 रन से मैच हार गई। फरीदाबाद की टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने आए आकाश व धर्मेंद्र शून्य रन बना के आउट हो गए। राहुल, दिलशान ने कुछ देर तक रुक कर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए क्रमश: 22 और 33 रन बनाए। इसके बाद फरीदाबाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 14 ओवर में मुंबई की बालिंग के आगे पूरी फरीदाबाद की टीम ढेर हो गई। मुंबई के बल्लेबाज मुकुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर धनन्जय, अरविंद मिश्रा, अक्कू, अखिल, आसिफ, अनिल निषाद मौजूद रहे।