फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   special ward opened at district hospital to treat patients infected with swine flu

स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष खुला

Mon, 16 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
special ward opened at district hospital to treat patients infected with swine flu

खतरनाक स्वाइन फ्लू का इलाज सदर अस्पताल में मुफ्त में होगा। सदर अस्पताल में आरक्षित किए गए इमरजेंसी वार्ड में पीड़ित रोगियों को भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीमारी में दी जाने वाली टेमी फ्लू की 50 गोलियां उपलब्ध हैं। इनकी जल्द और आपूर्ति होने की संभावना है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के खतरे के बाद प्रदेश के सीएम अखिलेश सिंह यादव ने पीड़ित रोगियों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया है।

जिले में ऐसे रोगियों के सामने आने पर उन्हें सदर अस्पताल के आरक्षित वार्ड में भर्ती कराया जा सकता है। इस वार्ड में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अप्रैन, ग्लब्स आदि मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही दूसरे मरीज और उनके तीमारदारों को स्वाइन फ्लू के इंफ्लैंजा वायरस सी और ए से बचाने के लिए ऐहितयात बरते गए हैं।

सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। वार्ड आरक्षित है।

जांच में इस खतरनाक बीमारी की पुष्ठि होने पर ऐसे रोगियों के लिए फिलहाल 50 टेमी फ्लू की टेबलेट मंगा ली गईं हैं। इसके अलावा आर्डर भी दिया गया है ताकि बीमारी से लड़ाई में इस दवा की किल्लत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलियानी पीएचसी के पहाड़पुर गांव में स्वाइन फ्लू से हुई संदिग्ध मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 16 लोगों की स्लाइडें बनाईं हैं। डा. केबी सिंह ने बताया सैंपल लिए जा चुके हैं।

ग्रामीणों को न घबराने को कहा गया है। सोमवार को भी पीएचसी की टीम मौके पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed