{"_id":"60ef2ca08ebc3e5468256ed6","slug":"sp-warned-station-head-officers-if-mismanagement-reported-fatehpur-news-knp6402242163","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों पर लापरवाही में थानेदारों पर होगी कार्रवाई - एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों पर लापरवाही में थानेदारों पर होगी कार्रवाई - एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। इसके बाद पुलिस लाइन में थानेदारों की बैठक ली। थानेदारों को अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने पर चेतावनी दी।
1991 बैच के पीपीएस अफसर रहे राजेश कुमार सिंह का 2011 में आईपीएस में प्रमोशन हुआ। यहां से पहले अलीगढ़, सीतापुर, कासगंज में सीओ के पद पर तैनात रहे हैं। एसटीएफ में एएसपी के पद पर तैनात रहे। आगरा, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, मथुरा में एएसपी सिटी के पद पर कार्य किया। ग्रेटर नोएडा में डीसीपी के पद से बतौर एसपी जिले का पहला चार्ज है।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने थानेदारों को बैठक में निर्देश दिए कि महिला अपराधों को लेकर गंभीर रहें। जिले में कहीं भी महिला अपराध से संबंधित अगर कोई घटना होती है तो थानेदारों की जवाबदेही होगी। महिला अपराधों में अगर कोई लापरवाही दिखाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने यह भी कहा कि पीड़ित के साथ थाने पर अच्छा व्यवहार किया जाए। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, जनता को भयमुक्त वातावरण देने के साथ व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास हो।