फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP's former district president arrested

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
SP's former district president arrested
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को घर से हिरासत में ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बसपा सरकार के समय समाजवादी पार्टी के चलाए गए आंदोलन के दौरान चक्कीनाका के पास ट्रेन रोकने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके समर्थक नेता को अदालत से वारंट जारी होने पर कोतवाल ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सपाइयों में हड़कंप मचा है। आक्रोशित सपाई कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने कड़ी सुरक्षा के साथ अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन



बुधवार को पुलिस फोर्स लेकर कोतवाल राजेश सिंह सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के आवास रामलीला मैदान पहुंचे। घर में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू व उनके समर्थक सपा नेता मोहल्ला कजियाना सरांय निवासी आबिद अली अंसारी को सीजेएम अदालत से जारी वारंट दिखाते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन



सपा नेता की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह नगर व ग्रामीण क्षेत्र में फै ल गई। सपाइयों के बीच आक्रोश भड़क गया। सैकड़ाें सपाई कोतवाली पहुंच गए। सपा नेता ने कानून का पालन करने की बात कहकर सपाइयों को शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि दोनों सपा नेताओं को कड़ी सुरक्षा के साथ सीएचसी बिंदकी में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उन्हें  जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन रोकने पर सपा सुप्रीमो ने भेजा था बधाई पत्र- बिंदकी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बसपा सरकार के दमन चक्र के खिलाफ सपाइयों ने बृहद आंदोलन चलाया था। नौ मार्च 2011 बुधवार को दिल्ली हाबड़ा रेलमार्ग पर मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका के पास ट्रैक जाम कर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू ने अपने आधा सैकड़ा कार्यकताओं के  साथ मालगाड़ी  रोकीथीी।



इस दौरान इलाहाबाद, फर्रुखाबाद पैसेंजर, चौरी-चौरा एक्सप्रेस रोकने के प्रयास में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा था। इस मामले पर मलवां पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आंदोलन समाप्त होने के बाद सपा सुप्रीमो ने पूर्व जिलाध्यक्ष को बधाई पत्र भेजकर धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed