{"_id":"916bf22f1fd5d80bcde2a78dc21d7b4f","slug":"sp-s-bicycle-rally-mission-in-2017-show-the-passion-of-fatah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल रैली में मिशन 2017 फतह का दिखा जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल रैली में मिशन 2017 फतह का दिखा जुनून
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
आगामी विधान सभा चुनावों में फतह की ठान सपा ने साइकिल रैली निकाल जीत के लिए डुगडुगी पीटी। बुधवार को विधान सभावार साइकिल रैली निकालकर प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का जमकर प्रचार किया गया। लाल रंग की टोपी पहने उत्साही कार्यकर्ता साइकिलों में पार्टी का झंडा लगा कस्बों में अलख जगाते घूमे। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं करके मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में सपाई सुबह 10 बजे एकत्र हुए। सबसे पहले जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करके उनका जन्म दिन मनाया गया। इसके बाद जिला प्रभारी दिनेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन, फसल बर्बादी का मुआवजा वितरण आदि की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में रैली शहर के स्टेशन, रेलबाजार, हरिहरगंज, कलेक्टरगंज, वर्मा चौराहा, चौक, लाला बाजार, ज्वालागंज, बाकरगंज, मुराइनटोला, पत्थरकटा, पटेलनगर समेत सभी प्रमुख सड़कों पर घूमी। महासचिव मोईन खान, शैलेंद्र सिंह शैलू, जंगबहादुर सिंह मखलू, शकील गोल्डी, नफीस उद्दीन, सैय्यद आबिद हसन समेत बड़ी तादाद में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
खागा तहसील परिसर में सभा में योजनाओं का बखान करते हुए 2017 मिशन सफल बनाने का आह्वान किया। डाक बंगले से शुरू रैली किशनपुर रोड, चौक बाजार, जीटी रोड सब्जी मंडी, बस स्टेशन रोड, नौबस्ता रोड, कोतवाली रोड, मानू का पुरवा होते हुए तहसील परिसर पहुंची। जहां रैली सभा में परिवर्तित हो गई। विधायक मोहम्मद सफीर, ओमप्रकाश गिहार, राफेराना, विपिन यादव, तौफीक अहमद, शिव सिंह यादव, मनोज त्रिवेदी, मुन्ना राइन, नितिन यादव, अनिल यादव, रावेंद्र प्रताप सिंह, आरिफ कुरैशी, मोहित मौर्य, मतीन अहमद, सुग्गी यादव, अंकित यादव, अजीत यादव आदि विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
बिंदकी में जिला प्रभारी दिनेश सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्वमंत्री अचल सिंह, सपा के बिंदकी विधान सभा प्रभारी महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, युवजन के प्रदेश सचिव वकील खान सुल्तानी, नगर अध्यक्ष जाहिद खां बन्ने, ब्लाक प्रमुख मलवां पिंटू सिंह सहित सभी पदाधिकारी व सेक्टर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को लेकर महर्षिलान में पहुंचे। यहां से शुरू रैली अंबेडकर चौराहा, खजुहा चौराहा, बजरिया, महाजनीगली, फाटक बाजार, बजाजागली, गांधी चौराहे से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां नेताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर सियाराम यादव, शोएब खान, पंकज यादव, राजू, विवेक सिंह, जालिम सिंह, अभय सिंह , सुरेंद्र विश्वकर्मा, रामबाबू गुप्ता, सफीउल्ला, रावेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।