फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP pops broke water lifted

चबूतरे तुड़वा एसपी ने निकलवाया पानी

Sun, 21 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP pops broke water lifted
मलवां थाने में शिकायतें सुनते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
जिले के  सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मलवां थाने में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने खुद समस्याओं के निराकरण करने पहुंचे। थाने पर आए 19 मामलों में 14 का निस्तारण कराया
विज्ञापन



। शहर कोतवाली में एसएसआई राजेंद्र सिंह और राजस्व टीम ने नौ मामलों में सात का निपटारा किया। शहर के ज्वलंत ज्वालागंज स्थित दुकान में किराएदार और मकान मालिक के विवाद का भी निस्तारण हो गया। थरियांव थाने में दस मामलों में छह का निस्तारण, गाजीपुर थाने में 25 मामले 10 निस्तारित, ललौली थाने में छह मामलों तीन निस्तारित, हुसैनगंज में नौ मामलों चार निस्तारित, असोथर थाने में पांच शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। मलवां थाने के एसपी की ओर से हल कराए कुछ मामलों की रिपोर्ट-
विज्ञापन


केस-1 पट्टे में कब्जा करने वाले पर रिपोर्ट- गोपालपुर अढैला गांव निवासी सुनील कुमार को पट्टे की जमीन मिली है, उस जमीन में उमाशंकर निवासी रसूलपुर बिंदकी काफी दिनों से कब्जा किए थे। उनकी जमीन पर नीयत खराब थी। पट्टाधारक दो साल से भटक रहा था। एसपी ने उमाशंकर पर धारा 128 राजस्व संहिता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2 पड़ोसी के दरवाजे डाला कूड़ा हुई रिपोर्ट- रामपुर पचभीटा गांव निवासी महेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी अशोक सिंह पर घूरा डालने की शिकायत की। एसपी के आदेश पर दूसरा पक्ष भी बुलाया गया। मामले की स्थलीय जांच के  बाद एसपी के आदेश पर अशोक सिंह पर धारा 133 अतिक्रमण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


केस-3- दो पड़ोसियों के विवाद गांव में भरा पानी- हसनापुर सानी गांव के राजबहादुर और कैलाश के मकान आमने सामने हैं। दोनों ने ही सीसी सड़क पर नाले जाम कर अपने चबूतरे बना लिए। दोनों की तरफ से नाले के  रास्ते से बहने वाला पानी जाम हो गया। अब एक दूसरे के चबूतरे बढ़ाने की शिकायती की गई। एसपी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई। वहां दोनों के चबूतरे सड़क में बने पाए गए। पूरे गांव का पानी इनकी वजह से रुका था। दोनों के चबूतरे ढहाकर पानी का आना जाना शुरू कराया गया।



कच्चा घर गिरते ही जमीन पर हक जताया- मलौनी गांव निवासी वृंदावन ने शिकायत की है कि उसकी जमीन पर फूलचंद्र मकान बनवा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला फूलचंद्र का कच्चा मकान बना रहा है। वृंदावन का आरोप है कि उसके पास 1971 का इकरारनामा है। वहीं फूलचंद्र ने 1976 की रजिस्ट्री दिखाई। तब एसपी ने फैसला लिया कि वर्तमान में कब्जा जिसका जगह उसकी। कोर्ट के आदेश आने पर होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed