फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sp leaders remark over rape matter created outrage

सपा सुप्रीमो के बयान का विरोध

Sat, 22 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 22 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
sp leaders remark over rape matter created outrage

बलात्कार मामलों में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी ने सियासत का बाजार गर्म कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मुलायम सिंह का पुतला फूंक कर विरोध जताया है। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रेमा सिंह राठौर ने कहा कि सपा सरकार में जंगलराज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। बलात्कार पीड़ित महिलाओं पर सपा मुखिया का बयान बेहद आपत्तिजनक है। 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रदेश की महिलाएं ही उखाड़ फेंकेगी। कहा कि भाजपा के बढ़ते कदम से घबराए सपा नेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर नीलिमा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, ऊषा गौतम, सुधा मौर्य, अन्नू शुक्ला, राजकुमार लोधी, नीतू, मिथिलेश और शीलू अग्रहरि आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed