{"_id":"67534710564274440e0c83c4","slug":"sp-leader-azam-sued-in-plot-fraud-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-125425-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्लाट की धोखाधड़ी में सपा नेता आजम पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्लाट की धोखाधड़ी में सपा नेता आजम पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला से प्लाट की धोखाधड़ी में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आजम खान के खिलाफ एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के मर्दनपुर निवासी रेनू पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उसने एक प्लाट 14 मार्च 2023 को बिंदकी बस स्टाप इमामगंज निवासी सपा नेता मो. आजम खान से खरीदा था। भूमि का दाखिल खारिज भी हो गया है।
भूमि 16 लाख में खरीदी थी। महिला ने एसपी से शिकायत में बताया कि आजम खान भूमि पर कब्जा डेढ़ साल बाद भी नहीं दे रहा है। कई बार नाप और चौहद्दी कराने की बात कही। वह अब बोलता है कि भूमि का दूसरे को एग्रीमेंट कर दिया है। वह भूमि नहीं दे पाएगा।
वह समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। आजम की धमकी के बाद रुपये वापसी की मांग की। उसने अपने खाते से ऑनलाइन चार लाख रुपये ही लौटाया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।