फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP, BSP will fetch rid of gundaraj

सपा के गुंडाराज से छुटकारा दिलाएगी बसपा

Thu, 30 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP will fetch rid of gundaraj
बसपा के कैडर कैंप में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 सपा के गुंडाराज से जनता को बसपा सरकार ही छुटकारा दिला सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जुटना होगा। यह बात मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मणिलाल ने बुधवार को बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के बसपा कैडर कैंप में कही।
विज्ञापन



कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती बलात्कार की घटनाओं से जनता थर्रा उठी है। कहा कि मायावती की सरकार बनते ही प्रदेश में समानांतर सरकार चलाने वाले गुंडे, माफिया सलाखों में होंगे। 
विज्ञापन



जोनल कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर सिंह भारती ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पार कर गई है। आज गरीबों, मजदूराें और मध्यम वर्गीय लोगों को अरहर की दाल और आलू नसीब नहीं हो रहा है। हर-हर मोदी ने अच्छे दिन आम आदमी के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए देश में लाने का काम किया है। कर्ज से डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल कोआर्डिनेटर रामकृपाल सोनकर, राजू गौतम ने कहा कि भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू है, सांप्रदायिक दंगे भड़काकर सत्ता हथियाने वाली दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में दंगा फैलाने की कोशिश में हैं। जिलाध्यक्ष सीताराम ने सपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।


बिंदकी विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने जनता को बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्य गिनाए। इस मौके पर बसपा नेता सभासद रामू पटेल, पप्पू खान, गोविंद बाबू टाटा, योगेश गुप्ता, राज कुमार गुप्ता उर्फ चुइया, बबलू चौहान, अनिल मिश्रा, हनुमान गौतम, मुकेश पटेल, राकेश तिवारी उर्फ काने मौजूद रहे।




उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे कार्यकर्ता- बिंदकी। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के कैडर कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। स्वागत वाटिका का हाल खचाखच भर रहा। सैकड़ों कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में बाहर खड़े भाषण सुनते रहे। उमस भरी गर्मी में कार्यकर्ता बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed