फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son who killed his mother by hitting her with a stick was sent to jail

Fatehpur News: डंडे से प्रहार कर मां को मारने वाले बेटे को भेजा जेल

Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Son who killed his mother by hitting her with a stick was sent to jail
असोथर। मां के हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने आलाकत्ल डंडे के साथ को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पटैतापुर गांव निवासी कमलेश सिंह सिंगरौर पत्नी रीना से मंगलवार रात घर में मारपीट कर रहा था। बीच-बचाव में मां श्यामकली को कमलेश ने सिर में डंडा से प्रहार किया था। हमले में मां कमलेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने थरियांव रोड हसवा मोड़ मेडीपुर पुलिया के पास से गुुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। मां की मौत को लेकर आरोपी बेटा अफसोस जताता रहा।

पिता अमर सिंह सिंगरौर ने बताया कि आरोपी पुत्र से परिवार की जान को खतरा है। उसकी जमानत को वह और रिश्तेदार आगे नहीं आएंगे। वह चाहते हैं उसकी जिंदगी जेल में ही गुजरे। हत्यारोपी के एक 11 साल की पुत्री बेटू है। पत्नी रीना भी पति से जान का खतरा होना बता रही है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद नशे में पत्नी से कहासुनी पर मां को गुस्से में डंडे से प्रहार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आलाकत्ल डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed