{"_id":"668b0f7bf0c461bd6b01ca04","slug":"son-commits-suicide-by-hanging-when-father-scolds-him-for-looking-at-mobile-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-117734-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नहीं देंगे ऑनलाइन हाजिरी: महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नहीं देंगे ऑनलाइन हाजिरी: महामंत्री
विज्ञापन
फतेहपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का आदेश शिक्षक मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में प्राथमिक शिक्षक संघ सोमवार से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आनलाइन हाजिरी का समर्थन नहीं करेगा।
जिले के 1834 स्कूलों में टैबलेट दिए गए थे। टैबलेट से बच्चों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन खाने वाले बच्चों की रिपोर्ट, शिक्षकों को अपनी आनलाइन हाजिरी देना था, लेकिन शिक्षकों ने अब तक यह आदेश नहीं माना है। महानिदेशक स्कूल शिक्षक कंचन वर्मा ने नए आदेश में पहली जुलाई से एमडीएम खाने वाले बच्चों की संख्या की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य कर दिया था, लेकिन अभी तक सिर्फ तीन प्रतिशत स्कूल ही एमडीएम की रिपोर्ट भेज रहे हैं।
महानिदेशक ने शिक्षकों का आनलाइन हाजिरी के लिए पहले 15 जुलाई का समय तय किया था, लेकिन अब यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है। महानिदेशक के आदेश को लेकर रविवार को लखनऊ में प्रदेश प्राथमिक शिक्षक की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री बुलाए गए थे।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने बताया कि संगठन ने निर्णय लिया है, कि जबतक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तबतक शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं देंगे।