फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Small to big brother shot dead

बड़े भाई ने छोटे को गोली से उड़ाया

Sat, 18 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Small to big brother shot dead
फाइल फोचो श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई ने गाली देने से मना किया तो नशे में धुत बड़े भाई ने उसे गोली मार दी। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर घोष थाना के मंडवा स्थित कल्लू मियां का पुरवा गांव निवासी बच्चू लाल यादव के पांच बेटे हैं। सबसे बडा बेटा राजाराम शराब का आदी है। गुरुवार रात वह शराब पीने के बाद घर पहुंचा और अपने बेटे को गाली देने लगा। इस पर राजाराम का तीसरे नंबर का भाई श्रीराम (40) ने विरोध किया।
विज्ञापन



यह बात राजाराम को नागवार लगी और उसने एक चेतावनी के बाद तमंचे से भाई को गोली मार दी। गोली बाएं साइड की बाजू के नीचे लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। छोटे भाई को लहूलुहान देख राजाराम भाग निकला।  परिजन लहुलूहान श्रीराम को लेकर इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष के थानाध्यक्ष अंजनि कुमार राय ने बताया कि श्रीराम के बेटे राहुल की तहरीर पर  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पापा ने चाचा को मारी गोली:- फतेहपुर। छोटे भाई को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी राजाराम के जुर्म की आंखों देखी दास्तां उसके बड़े बेटे सुनील ने सुनाई। पोस्टमार्टम हाउस में वह अपने चाचा श्रीराम का शव लेने आया था। सुनील ने बताया कि वह रात में चारपाई पर सो रहा था। रात में पापा लड़खड़ाते आए और उससे गालीगलौज करने लगे। चाचा तो पापा को समझा रहे थे, लेकिन पापा तैश में कमरे में गए। लौटे तो तमंचा लेकर फिर चाचा को गोली मार दी।


आदत ने मजबूर किया मायके रहने पर- राजाराम की आदतों से परिवार के ज्यादातर लोग आजिज थे। बताते हैं कि पति की इन्हीं आदतों के चलते ही पत्नी लक्ष्मी साल भर से हथगाम थाना क्षेत्र के रामीपुर गांव मायके में रह रही हैं। आरोप है कि राजाराम, लक्ष्मी को नशे की हालत में मारता-पीटता था। राजाराम के साथ बेटा सुनील रह रहा था।



नहीं रुक रहे आंखों से आंसू:- कल्लू मियां का पुरवा में शुक्रवार को दिनभर मायूसी छाई रही। श्रीराम की चौखट पर आने वाले हर शख्स की आंखें नम हो जा रही थीं। श्रीराम अपने मृदुल स्वभाव के चलते सभी से हिला मिला था। उसकी पत्नी शेष कुमारी को कई मर्तबा पानी की छींट मारकर होश में लाया गया। बेटा राहुल और मुलायम के साथ बेटी सपना भी पिता को खोने के गम में सिसकते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed