{"_id":"6664bd11c59562a96f0ffb64","slug":"skin-patients-and-patients-with-increased-itching-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-116370-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: त्वचा रोगी व खुजली के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: त्वचा रोगी व खुजली के बढ़े मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल में भीषण गर्मी के कारण खुजली व त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सामान्य दिनों में 70 से 80 मरीज आते थे। वहीं अब त्वचा रोग से जुड़े रोजाना 150 से 200 से ज्यादा रोगी आ रहे हैं। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। भीषण गर्मी में पसीना आ रहा है और उमस से त्वचा रोग (फंगल इंफेक्शन) की समस्या पनप रही है। शरीर में छोटे-छोटे लाल रंग के चकते पड़ रहे हैं।
बच्चों के शरीर में भी लाल दाने निकल रहे हैं। मरीज परेशानी की वजह से चिड़चिड़े हो रहे हैं। जिला अस्पताल में दाद, खाज, फंगल इंफेक्शन, त्वचा पर एलर्जी जैसी समस्या के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम सिंह सचान ने बताया कि धूप में निकलने पर एलर्जी होती है। शरीर पर लाल दाने के साथ कई को खुजली की दिक्कत हो रही है।
ऐसे में मरीज सीधे चिकित्सक को दिखाने के बजाय बाजार में सुलभ मिलने वाली दवाएं लेता है। इससे उसे खुजली में तो आराम मिलता है, लेकिन फंगस की समस्या बढ़ती जाती है। तापमान में जैसे जैसे बढ़ोतरी हो रही वैसे ही सूर्य से होने वाली एलर्जी (फोटोडर्माटाइटिस) में चेहरा लाल हो जाता है। शरीर पर लाल रंग के दाने निकल जाते है। इसमें बार-बार खुजली होती है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। मरीजों को उपचार के साथ गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। चर्म रोगियों को बीमारी में स्वयं घरेलू उपचार करने के बजाय चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। -डॉ. सोनम सिंह सचान चर्म रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल