{"_id":"63503f945ae45c2a2739d10f","slug":"six-sued-for-taking-woman-hostage-fatehpur-news-knp7241768187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाने का छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाने का छह पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को बंधक बनाकर रखने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जाफरगंज पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 30 मई 2015 मलवां थाने के एक गांव में हुई थी।
शादी के बाद एक पुत्री और पुत्र है। असोथर थाने के कुसुंभी निवासी सोनू अक्सर रिश्तेदारी के चलते घर आता जाता था।
कई बार लालच देकर पत्नी को बाहर ले जाने की कोशिश की। इसका पता लगने पर उसने और मां ने सोनू को मना किया।
वे लोग 21 मई 2022 को घर में नहीं थे। सोनू अपने भाई रामशिरोमणि के साथ घर आया और पत्नी को बहलाकर ले गया।
वह पत्नी के बारे में पूछताछ करने मां के साथ सोनू के घर पहुंचा। यहां सोनू और उसके भाई लालमन, रामशिरोमणि, पिता परशुराम, रिश्तेदार सविता देवी, विजयपाल मिले।
पूछताछ करने पर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
उसकी पत्नी को वे लोग बंधक बनाकर रखे हैं। थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।