फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six killed by lightning

बिजली गिरने से छह की मौत

Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six killed by lightning
बार‌िश - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बिंदकी तहसील क्षेत्र में रविवार को बिजली गिरने से चार किसानों, धाता के किशनपुर गांव में किशोर व खागा में वज्रपात में किशोरी की मौत हो गई। पिता-पुत्री समेत छह लोग झुलस गए। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई। एक निजी कंपनी का टावर ध्वस्त होने के साथ ही कई पेड़ धराशाई हो गए।

विज्ञापन


जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव गजईपुर निवासी किसान राम सजीवन(40) मवेशी चराने जंगल गए थे। दोपहर 12 बजे तेज हवाओं के साथ हुुई बारिश में बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी क्षेत्र के रेवरी गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ बिजली गिरने से जल गया। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के  गांव धाना निवासी किसान मुंशीलाल कोरी(45) भैंस चराने गए थे। बिजली गिरने ने उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


धाता प्रतिनिधि के अनुसार, किशनुपर गांव में रविवार को राममिलन निषाद का बेटा जयलाल(14) शाम पंाच बजे खेत गया था। जोरदार बारिश शुरू हुई और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जयलाल की मौत हो गई। वहीं मझिगवां गांव में रावेंद्र यादव के घर के बाहर आम के पेड़ पर बिजली गिरी। पेड़ के नीचे बंधी बकरी की मौत हो गई। पुत्री बाल बाल बची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मवइया के मजरे गुनीर निवासी कल्लू दीक्षित(40) खेत गए थे। घर लौटते समय तेज बारिश में फंस गए। अचानक ऊपर बिजली गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई। इसी तरह मौहार गांव निवासी गंगाधर दुबे(55) दोपहर में गाय चराने निकले थे। जीटी रोड पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। क्षेत्रों की थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव गुनीर निवासी पप्पू सोनकर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप में झुलस गया। जिसे परिजनों ने पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बबई निवासी विष्णु दयाल की दो भैंसें घर के बाहर बंधी थी। जिनक ी बिजली गिरने से मौत हो गई। जोनिहां प्रतिनिधि के अनुसार, गांव समसपुर निवासी अच्छे लाल निषाद पुत्री संगीता के साथ मवेशी चराने जंगल गया था।

बिजली गिरने से दोनाें झुलस गए। जबकि एक बकरे की मौत हो गई। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के गांव डीघ के मजरे सैरपुर में बिजली गिरने से पंकज की भैंस, औंग थानाक्षेत्र के करचलपुर गांव में राजेंद्र गुप्ता की तीन बकरियों की मौत हो गई। गांव सहबाजपुर में एक निजी कंपनी का टावर ध्वस्त हो गया। एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम से आंकलन कराकर आर्थिक मदद की जाएगी।


मलवां प्रतिनिधि के अनुसार, छतुआपुर गांव निवासी श्रीपाल की पत्नी माया देवी घरेलू कामकाज निपटा रही थी। बारिश के दौरान अचानक घर में तेज कड़क के साथ बिजली गिरी। घर की दीवार भरभरा कर ढहने से घायल हो गई। ललौली कस्बा निवासी भोला प्रजापति की पत्नी छेद्दी देवी मवेशी चराते समय  बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी ठाकुरदीन की बेटी पुष्पा (17), मां सुनीता और बहन रानी देवी के साथ शाम को जंगल जा रही थी। बारिश के दौरान गिरी बिजली की तीनों चपेट में आ गए। घटना में पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां और बहन झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed