{"_id":"6876a407503e66b849076b06","slug":"six-inami-accused-arrested-for-beating-dalit-by-hanging-from-tree-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-137336-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेड़ पर लटकाकर दलित को पीटने वाले छह इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेड़ पर लटकाकर दलित को पीटने वाले छह इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा। चोरी की शंका में दलित को पेड़ से उल्टा लटाककर पीटने में फरार छह इनामी आरोपियों को पुलिस ने अकोड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजा गया। एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
कोतवाली के छीमी निवासी नरेश पासवान को गांव के लोगों ने 19 जुलाई को चोरी की आशंका में पेड़ से बांधकर पीटा था। गांव के विजय सिंह ने अर्जुन सिंह, फूल सिंह, अमरजीत, राजू, खन्ना उर्फ राजेश, रामचंद्र व चार-पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गांव से भागे आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाल राजेश सिंह ने अकोड़िया मोड़ से अर्जुन सिंह, फूल सिंह, सुखनिधान सिंह, शिवकरन सिंह उर्फ बउवा, चंद्रभान व अजय उर्फ अमरजीत को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा व कुल्हाड़ी बरामद की है। (संवाद)