फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   six dukano per karwai

लॉकडाउन न मानने वाले छह दुकानदारों पर एफआईआर

Wed, 25 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
six dukano per karwai
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का आदेश न मानने पर छह दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी दुकानों में संक्रमण से बचाव के उपाय भी मौजूद नहीं मिले। दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस के मना करने पर न मानने का इन पर आरोप है।
विज्ञापन

शहर में सीओ सिटी केडी मिश्रा समेत पुलिस फोर्स मंगलवार रात आठ बजे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सक्रिय हुआ। पुलिस फोर्स सड़कों पर घूमने लगा। भीड़ जुटाने वाले दुकानदारों को सचेत किया। आदेश न मानने वाले पर देर रात कार्रवाई की गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बड़े शिवाला के पास समोसा दुकानदार कुलदीप (निवासी मसवानी) काफी भीड़ लगाए थे। संक्रमण से बचाव और उपाय का कोई इंतजाम नहीं था। इसी तरह कटरा अब्दुलगनी के पास चाय दुकानदार मकसूद हसन (निवासी अहमदगंज), ज्वालागंज बस अड्डे पर फल दुकानदार सिराज (निवासी मुराइनटोला), शांतीनगर निवासी ओमनाथ को चाट की ठेले में भीड़ लगाने, पत्थरकटरा सिविल लाइन एसबीआई बैंक के बगल में आटा चक्की संचालक आरके साहू और इमामगंज में मीट दुकानदार मारूफ (निवासी इमलियाबाग) पर धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed