फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six candidates for the President, the Chief Minister

अध्यक्ष, महामंत्री के लिए छह प्रत्याशी

Thu, 22 Mar 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 22 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six candidates for the President, the Chief Minister
चुनाव के लिए नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सामने अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 23 मार्च को मतदान होगा। 

विज्ञापन


बार एसोसिएशन हाल में सुबह से ही नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों में सरगर्मी तेज रही। अधिवक्ता वादकारियों का काम निपटाने के साथ प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए। दोपहर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2018-19 के निर्वाचन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए हरदीप सिंह, सुनील कुमार बाजपेई और जियाउल हसन ने नामांकन कराया।  
विज्ञापन


   इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए विनोद कुमार यादव, शिव प्रकाश मिश्रा और अमित कुमार तिवारी ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिव कुमार तिवारी, राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष के लिए संजीव कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौतम, रिजवान अहमद, अमर सिंह, सुनील मिश्रा, सुनील सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संग्राम सिंह राठौर, पवन त्रिवेदी, संदीप कुमार यादव ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए राम विशाल, दिनेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वागीश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए विशाल सिंह गौतम, सुरेश चंद्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए अभय प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए महेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य इंद्रपाल सिंह, रामकुमार सिंह, कंचन सिंह, शिव कुमार, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सदस्य के लिए मजहर हुसैन, विवेक मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, श्रीपति मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, मोहम्मद तारिक ने नामांकन कराया।     मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है हालांकि इसकी घोषणा मतगणना के बाद करेंगे। तीन अप्रैल को मतदान और चार अप्रैल को मतगणना होगी। 



न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता 
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि 23 मार्च को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का मतदान हो रहा है। इसमें अधिकांश अधिवक्ता व्यस्त रहेंगे। इसलिए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed