फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six-bed hospital operating under the guise of a medical store sealed.

Fatehpur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा छह बेड का अस्पताल सील

Sun, 20 Sep 2026 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Six-bed hospital operating under the guise of a medical store sealed.
खखरेरू। विजयीपुर के सतगुरु क्लीनिक में चार वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार दोपहर डिप्टी सीएमओ पीके सिंह के नेतृत्व में टीम ने रक्षपालपुर में मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों की जांच की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई संचालक शटर गिराकर मौके से चले गए।
विज्ञापन

टीम ने रक्षपालपुर स्थित पाल क्लीनिक की जांच की। डिप्टी सीएमओ के अनुसार मौके पर क्लीनिक का लाइसेंस मिला। संचालक को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने प्रमिल मेडिकल स्टोर में छापा मारा। मेडिकल स्टोर के पीछे छह बेड का अस्पताल संचालित मिला। टीम ने क्लीनिक संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन संचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सतगुरु क्लीनिक में बच्ची की मौत के बाद डीएम के निर्देश पर मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लीनिक और अन्य अवैध चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed