फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sita Swayamvar, the breaking of the bow, and the dialogue between Lakshmana and Parashurama thrilled the audience.

Fatehpur News: सीता स्वयंवर, धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को किया रोमांचित

Mon, 19 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sita Swayamvar, the breaking of the bow, and the dialogue between Lakshmana and Parashurama thrilled the audience.
फोटो-26-किशनुपर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
किशनपुर। क्षेत्र की ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात सीता स्वयंवर, धनुष भंग और परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया। मंचन में राजा जनक ने पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। कई शक्तिशाली राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर राम ने पिनाक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई जो टूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद सीता ने राम के गले में जयमाला पहनाई। परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। विवाह के बाद श्रद्धालुओं ने राम और सीता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम की भूमिका में सुशील शुक्ला ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवपाल सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से आयोजन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो-26-किशनुपर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो-26-किशनुपर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed