{"_id":"64418cbd6962c55efd03ffa4","slug":"sit-returned-from-prayagraj-waiting-for-lal-brothers-fatehpur-news-c-12-1-191459-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रयागराज से लौटी एसआईटी लाल बंधुओं के इंतजार में रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रयागराज से लौटी एसआईटी लाल बंधुओं के इंतजार में रही
विज्ञापन
फतेहपुर। ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं का सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने के मामले में एसआईटी लाल बंधुओं के बयान दर्ज कराने के लिए आने का इंतजार करती रही है। लाल बंधुओं को बयान दर्ज कराने के लिए 22 अप्रैल तक का मौका मिला है।लाल बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में पादरी विजय मसीह समेत 56 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की जांच में प्रयागराज नैनी स्थित सैम हिग्गिन बॉटम एंग्रीकल्चर साइंस इंस्टीट्यूट एंड यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर डाॅ. आरबी लाल, डायरेक्टर एडमिस्ट्रेशन डाॅ. विनोद बी लाल समेत कई नाम विवेचना दौरान प्रकाश में आए।
विदेशी फंडिंग के भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के पांच मुकदमों में लाल बंधुओं पर केस दर्ज किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने लाल बंधुओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। सरकार का पक्ष जानने के बाद एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एसआईटी ने बयान दर्ज कराने की नोटिस तामील कराने के बाद प्रयागराज से लौटी है। इसके बाद एसआईटी गुरुवार को लाल बंधुओं के बयान दर्ज कराने आने का इंतजार करती रही। एसआईटी विवेचक सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि लाल बंधु बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं।