Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sisters wished for the long life of their brothers

Fatehpur News: बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sisters wished for the long life of their brothers
फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस
-हल्दी-चावल का तिलक लगा मुंह मीठा कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में बुधवार को भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर हल्दी और चावल का तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी आयु की कामना की। यमुना घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। लोगों ने यमुना में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
यमुना तटवर्ती क्षेत्र से दूर रहने वाली बहनें भाइयों के घर पहुंचीं और परंपरानुसार टीका किया। वहीं, कई भाई भी बहनों के घर पहुंचे और उनसे टीका लगवाया। मान्यता है कि भाई दूज पर बहन के रोचना लगाने से भाई की आयु लंबी होती है। पर्व मंगलवार दोपहर से बुधवार दोपहर तक मनाया गया। हालांकि बुधवार को पूरे दिन बहनों का भाइयों के घर पहुंचकर टीका करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

----------
360 बंदियों की लंबी उम्र की कामना लेकर जेल पहुंची बहनें

फतेहपुर। जिला कारागार में बुधवार को भाई दूज पर भावुक नजारा देखने को मिला। बंदी भाइयों को तिलक लगाने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए 419 महिलाएं बच्चों के साथ जेल पहुंचीं। बहनों ने 360 बंदियों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और उनकी सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए आने वाली महिलाओं को रोली, चंदन और मिठाई ले जाने की अनुमति दी थी। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं की जांच की। मुलाकात के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। संवाद

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

फोटो 33-फतेहपुर: जेल में बंदी भाई को तिलक लगाती बहन। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed