{"_id":"5e8e03dd8ebc3e78b032c1aa","slug":"sir-per-chot-lagne-se-hui-thi-maut-fatehpur-news-knp5543257121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गंभीर चोट से हुई प्रेमी युगल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में गंभीर चोट से हुई प्रेमी युगल की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह गांव में प्रेमी युगल के गोली मारकर आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। इससे मामला अब दोहरे हत्याकांड की ओर घूम गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। फिर भी एक्सपर्ट की राय लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अयाह ग्राम पंचायत के एक 22 साल के युवक और बीस साल की युवती का सोमवार रात जर्जर कोठरी से शव बरामद हुआ था। युवक के हाथ की अंगुलियों में तमंचा फंसा था। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर तमंचे पर फिंगर प्रिंट युवक के होने से गोली लगने की स्थिति मानी गई थी। इस आधार पर पुलिस ने युवक के प्रेमिका को गोली मार देने के बाद खुद जान देने की पुष्टि की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। पोस्टमार्टम में मंगलवार को डाक्टर को गोली निकलने का स्थान नहीं दिखा। एक्सरे में भी गोली नहीं दिखी थी। डाक्टरों की टीम ने मामले में पेंच फंसा होना पाया। मंगलवार को शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम कार्रवाई को रोक दिया गया था।
बुधवार को सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने पैनल गठित किया। डाक्टर आदर्श और डाक्टर राजन के पैनल ने दोबारा एक्सरे कराया। उसके बाद पोस्टमार्टम चालू किया। करीब एक घंटे वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम चला। गोली दोनों में किसी के शरीर से नहीं मिली। डाक्टर टीम को सिर में घाव मिले। उन चोटों की वजह से मौत होना स्पष्ट हुआ। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि सिर की चोट से मौत स्पष्ट हुई है। अब जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
युवती का भिटौरा, युवक का गांव में अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अलग-अलग स्थानों में अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। भिटौरा घाट किनारे युवती को परिजन लेकर चले गए। उधर, युवक के शव को परिजन गांव लेकर गए। खेत में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गोली की तलाश में खंगाली भूसे की कोठरी
पोस्टमार्टम में गोली निकलने का सुराग न होने का पता लगने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस घटनास्थल में पहुंची। पुलिस ने भूसे की कोठरी खंगाल डाली। पर, घटनास्थल में आरपार दर्शाई गई गोली नहीं मिली।