{"_id":"65a3a2f78e827f43240bf815","slug":"sikh-community-celebrated-lohri-with-musical-instruments-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9706-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिख समुदाय ने बाजे-गाजे के साथ मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिख समुदाय ने बाजे-गाजे के साथ मनाई लोहड़ी
Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
सिख समुदाय ने बाजे-गाजे के साथ मनाई लोहड़ी
फतेहपुर। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार शाम नौ बजे गाजे-बाजे के साथ लोहड़ी जलाई गई। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरुवचन ने बताया कि लोहड़ी पौष माह की अंतिम रात एवं मकर संक्रांति की सुबह तक मनाया जाता है। यह उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाने की परंपरा है। त्योहार देश की शान है। पंजाब प्रांत के मुख्य त्योहारों में से एक हैं। लोहड़ी की धूम जिले में कई दिन पहले से ही शुरू हो गई। लोगों ने गीत के साथ नृत्य भी किया। लोहड़ी मनाने वालों में गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान चरनजीत सिंह,जतिंदर पाल सिंह, नरिंदर सिंह रिक्की ,गोविंद सिंह, कुलजीत सिंह, नरेंद्र सिंह रिंकू, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)