{"_id":"68ae0f38d714d8526807658c","slug":"shyamji-of-jhansi-defeated-ravi-of-kanpur-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-139661-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झांसी के श्यामजी ने कानपुर के रवि काे दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झांसी के श्यामजी ने कानपुर के रवि काे दी पटकनी
विज्ञापन
फोटो-30-कुश्ती के दौरान दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
अमौली। चांदपुर गांव में आयोजित 152 वर्षों प्राचीन दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने प्रदर्शन करते हुए शानदार दांवपेच दिखाए। दंगल में 23 कुश्तियां हुईं। इसमें से 14 मुकाबले बराबरी पर छूटे जबकि कई में शानदार जीत के साथ पहलवानों ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।
श्यामजी झांसी बनाम रवि कानपुर (75,000 रुपये की इनामी कुश्ती) मुकाबला में श्यामजी ने रवि को पटकनी देकर चांदी का गदा हासिल किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुए दंगल में देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने शानदार कुश्तियां लड़ीं। अयोध्या के बाबा लक्ष्मण दास ने ग्वालियर के शैतान सिंह को चित कर तालियां बटोरीं। पंजाब के मौसम अली ने बरेली के आजाद को हराया।
राजस्थान के भोला ने उत्तराखंड के राहुल को 10 मिनट के संघर्ष के बाद पटकनी दी। बांदा के अंकित ने फतेहपुर के साहिल, फतेहपुर के श्रीराम ने नागालैंड के भानवा, मुजफ्फरनगर के मुच्छड़ ने नैनीताल के नौरंग को परास्त कर दर्शकों तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और विधायक राजेंद्र पटेल ने विशेष रूप से शिरकत की और पहलवानों का हाथ मिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
दंगल का संचालन धर्मेन्द्र सिंह और मुन्ना सिंह चौहान ने प्रभावी ढंग से किया। वहीं, ग्राम प्रधान सुशील सिंह तोमर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।