{"_id":"5fd122278ebc3e3f527cf215","slug":"shuttering-mistry-died-due-to-truck-collision-fatehpur-news-knp5989816111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से शटरिंग मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से शटरिंग मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार रात बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बल्लियां डालकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सीओ संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया है।
ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी रामसागर का बेटा रामनरेश पासवान (35) शटरिंग मिस्त्री है। गांव के मजदूर बाबूलाल (40) पुत्र जगदेव को लेकर बाइक से काम पर बहुआ आया था। काम खत्म होने के बाद बाइक सवार घर लौट रहे थे। ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव के पास बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामनरेश की मौत हो गई। रामनरेश की मौत से उसकी मां रामसखी, पत्नी मंजू देवी का हाल बेहाल हो गया। उसकी एक दो साल की बेटी अर्पिता है।
जाम छुड़ाने पर जाफरगंज सीओ, ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी, बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण दुबे, शाह चौकी इंचार्ज संदीप सिंह पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।