फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Show cause notice to 12 secretaries on stubble burning

Fatehpur News: पराली जलने पर 12 सचिव को कारण बताओ नोटिस

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 12 secretaries on stubble burning
फतेहपुर। धान की कटाई शुरू होने के बाद जिले के 12 गांवों में पराली जलाने के मामले पकड़े गए। कृषि विभाग ने संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया था। वहीं, अब पराली जलने के मामले में ग्राम सचिव को भी जिम्मेदार माना गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने भिटौरा विकासखंड में बसोहनी गांव के सचिव जीत बहादुर, करमचंद्रपुर सांडा गांव के सचिव श्यामू, खजुहा ब्लॉक के कोरवा गांव की सचिव प्राची मिश्रा, बहुआ ब्लॉक के दूलापुर गांव के सचिव अश्वनी मौर्य को नोटिस दिया गया है। लादिगवां गांव के सचिव जितेंद्र दोहरे, मलवां ब्लॉक के मौहार गांव की सचिव संध्या सिंह, नामामऊ गांव के सचिव अभिषेक उत्तम, हसवा ब्लॉक के टीकर गांव के सचिव जितेंद्र नाथ, रसूलपुर बैसापुर गांव के सचिव विवेक पर कार्रवाई हुई। वहीं, विजयीपुर विकासखंड के गांव शिवपुर के सचिव अरुण कुमार, तेलियानी ब्लॉक के आजमाबाद भैसाही गांव के सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव और देवरी मेचक गांव के सचिव अरविंद पटेल को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed