फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   shiv temple

शिवालयों में श्रद्घालुओं का उमड़ा सैलाब

Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
shiv temple
फतेहपुर। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। भोर पहर से शाम तक श्रद्धालुओं की लाइनें शिवालयों में लगी रहीं। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी शिवमंदिरों के बाहर तैनात रहे। शिवालयों के आसपास लगे मेलों में महिलाओं ने गृहस्थी का सामान खरीदा।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को तांबेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालय के बाहर महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगी रहीं। शिवभक्तों ने फूलमाला, बेलपत्र, धतूरा के फल, कच्चे नारियल चढ़ाकर शिव का जलाभिषेक किया। इसी प्रकार शीतला मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में भी भीड़ रही। थवईश्वर, रूरेश्वर, जागेश्वर, खागा के कुंडेश्वर धाम में भोर से ही बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गूढ़ेश्वर धाम चांदपुर में दर्शन किए।
विज्ञापन

श्रीमृत्युंजय महादेव संघ राधानगर की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सुबह से दोपहर तक पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। राहगीरों को रोककर भंडारे का प्रसाद दिया गया। व्यवस्था में अध्यक्ष रमाकांत, महामंत्री अन्नू पाल, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, विष्णुशंकर, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील पटेल, विजय कुमार, नितिन कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया और मत्था टेककर परिवार की सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। सुबह चार बजे से नगर के श्रीराजराजेश्वर बाबा, सिद्धेश्वर बाबा, कालेश्वर बाबा, बलखंडेश्वर बाबा में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। यह शिवालय नगर के चारों कोनों में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed