फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sheep car in trolley, father killed, lawyer son injured

Fatehpur News: ट्रॉली में भिड़ी कार, पिता की मौत, वकील पुत्र समेत नौ घायल

Fri, 21 Feb 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sheep car in trolley, father killed, lawyer son injured
खागा। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद इटावा लौट रहे एक परिवार की कार ओवरटेक करते समय शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। कार सवार परिवार के मुखिया की मौत हो गई। उनके पुत्र समेत नौ लोग घायल हो गए। सीएचसी हरदो से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्राॅली पलट गई।
विज्ञापन

इटावा जिला बकेवर थाना क्षेत्र के गौतमपुरा निवासी नरेंद्र त्रिपाठी (70), अपनी पत्नी हरप्यारी त्रिपाठी (65), पुत्र गौरव त्रिपाठी (30), पुत्री सपना त्रिपाठी (27), किरन त्रिपाठी (50), रेखा त्रिपाठी (45), पवन त्रिपाठी (50), खुशी (18), नव्या त्रिपाठी (11), कार चालक राजीव शर्मा (35) कार से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर से महाकुंभ स्नान को निकले थे। परिवार रात करीब साढ़े बारह बजे परिवार प्रयागराज पहुंचा। सुबह साढ़े नौ बजे परिवार यहां से इटावा के लिए निकला। शुक्रवार की दोपहर एक बजे कार सवार खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर महिचा मंदिर पुलिस चौकी के सामने ओवरब्रिज पर (प्रयागराज-कानपुर हाईवे) पहुंचे। आगे जा रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे। अचानक ट्रैक्टर चालक के गाड़ी मोड़ने पर कार चालक अनियंत्रित हो गया। पीछे से कार ट्राॅली में टकरा गई। अनियंत्रित होकर ट्राॅली पलट गई। पुलिस ने गंभीर घायल कार चालक राजीव व घायल नरेंद्र त्रिपाठी को सीएचसी व भारतपुर पीएचसी भेजा। सीएचसी में नरेंद्र त्रिपाठी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि क्रेन मंगाकर ट्राॅली व कार को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed