फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shabnam accused Hussainganj police of indecent behavior

Fatehpur News: शबनम ने हुसैनगंज पुलिस पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Fri, 26 Jan 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shabnam accused Hussainganj police of indecent behavior
हुसैनगंज। मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा में जा रही शबनम शेख ने हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। शबनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें शबनम चलते हुए रो रही हैं। हालांकि पुलिस आरोप निराधार बता रही है।
विज्ञापन

मुंबई से अयोध्या रामलला के दर्शन को पैदल जा रही शबनम शेख बुधवार शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील पहुंची। शबनम ने बताया कि वह और उनके साथी थक गए थे। चौराहे के पास ही आराम करने के लिए रुके थे। वह पीठ पर बैग लादे हुए थी। दर्द होने के कारण साथी कंधा दबाने लगा। इसी दौरान हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह और पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने अभद्र तरीके से बातचीत की। आराम की बजाए जल्द से जल्द थाना क्षेत्र की सीमा पार करने को बोला।
विज्ञापन

विरोध करने पर उल्टा सीधा कहा। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आगे बढ़ गईं। इस बीच रास्ते में उनका रोते हुए वीडियो बनाया गया। उसमें वह कुछ कहने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन रोने के दौरान बोल नहीं पा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पुलिस सुरक्षा ड्यूटी पर थी। शाम होने के कारण आगे की यात्रा और विश्राम के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा कोई बातचीत नहीं हुई। महिला उल्टा गुस्से में बातचीत करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed